संतरा हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है | संतरा में विटामिन - सी की अत्यधिक मात्रा होती है अर्थात विटामिन सी से भरपूर मात्रा में होती है | और इसके साथ ही इसमें और भी प्रकार के कॉमप्लेक्स पाए जाते है जैसे -केल्सियम जैसे मिनरल्स पाए जाते है |
आज के दिन में संतरा किसे पसंद नही है और यह तो लोकप्रिय फल है और यह तो हर जगहे मिलता भी है | और जिसका सेवन आज दुनिया में जयादा तर इसका सेवन किया जाता है | इसे लोग इसके छिलके को हटाकर उसका जूस निकाल कर पीते है | आप यह बात जान कर आपको हेरानी होगी लेकिन संतरे का उपयोग आज चिकत्सा के क्षेत्र में भी उसकी एक अलग पहचान रखता है | तो आइये अब जानते है की संतरे खाने से हमारे शरीर को कौन -कौन से फायदे मिलते है और इसके साथ हम यह भी जानेंगे की संतरे को खाने से हमारे शरीर को कौन -कौन से नुकसान है |
संतरे के प्रकार -types of orange
आप जब संतरे को देखते है तो और आपके उपयोग में आने वाला संतरा सब एक ही प्रकार के नही होते है बल्कि संतरे भी कई प्रकार के होते है तो आइये आज हम जानते है की संतरे कितने प्रकार के होते है ऐसे तो देखा जाये तो संतरे कई प्रकार के होते है
लेकिन संतरे मुख्यत चार प्रकार के होते है -
1. ब्लड संतरा - ब्लड संतरा यह लाल रक्त के जैसा लाल रंग का होता है
2. गोल संतरा -ऐसे में यह एक आम संतरा ही माना जाता है लेकिन ऐसें में यह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है
3.एसिड लेंस संतरा- एसिड लेंस संतरे की हम बात करे तो इसमें एसिड की मात्रा कम पाई जाती है
4.नेवल संतरा - अगर देखा जाये तो इसका उपरी भाग नाभि की तरह काम करता है इसलिए इसे हम नेवल ऑरेंज के नाम से जाना जाता है
संतरे का सेवन करने के फायदे -
डिप्रेशन में मददगार है संतरा -
संतरा डिप्रेशन की जिंदगी में संतरा हमें उससे दूर करने में मदद करता है | आज कल देखा जाये तो सभी की जिंदगी डिप्रेशन , स्ट्रेस , और टेंशन से भरी पड़ी है जिससे कोई भी आसानी से डिप्रेशन में जा सकता है |
कोलेस्ट्रोल को कम करता है -
संतरे के द्वारा शरीर में से कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है | संतरे में एक पोलीमेथोक्सिलेटेड फ़्लेवोनोइडस जो की कोलेस्ट्रोल को कम करने के हमारे शरीर में ज्यादा प्रभावी से कार्य करता है और संतरे में फाइबर भी मोजूद होता है | जिससे हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है |
दिल को रखे स्वस्थ -
संतरे में तत्व मोजूद होते है जैसे फोलिक एसिड , कैल्शियम और कोलेस्ट्रोल के स्टार को नियंत्रित करते है | और ये तत्व कोशिकाओ में जो इलेक्ट्रोलाइट होते है उन्हें ये स्वस्थ करके यह हमारे दिल को स्वस्थ में काफी हद तक मदद करते है |
खांसी और जुखाम से बचाव -
संतरे के जूस का सेवन करने से या उसे खाने से शरीर में खांसी और जुखाम से उसे लाभ मिलता है | क्योकि ये भी कहा जाता है की जुकाम में खट्टी चीजे फायदे करती है |
प्रसव की पीढ़ा को कम करे-
संतरे द्वारा महिला को प्रसव पीड़ा होती है उससे भी आराम मिलता है महिला के लिए गर्भावस्ता में हालाँकि हर प्रकार के फल लाभदायक होते है इसमें पपीते को छोडकर | और गर्भावस्ता के देहों महिला के दांत कमजोर हो जाते है | जो की संतरे का सेवन करने से दांतों को बचाता है | अर्थात दांतों को भी फायदा मिलता है | और संतरे जो की विटामिन -सी भरपूर होता है जो की माँ के आँखों एवं उसकी त्वचा को भी स्वस्थ रखती है और संतरे के सेवन द्वारा महिला को प्रसव पीड़ा में भी आराम मिलता है
आँखों के लिए संतरा है फायदेमंद -
संतरा हमारे आँखों के लिए लाभदायक माना जाता है | हमने आपको पहले ही बता दिया है की संतरा में विटामिन -सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है उस विटामिन -सी द्वारा हमारे आँखों को स्वस्थ भी रखा करता है | और इसके साथ -साथ हमारे आँखों से सम्बंधित जो समस्या होती है जैसे की - मोतियाबिंद का जो जोखिम होता है उसे भी काफी हद तक कम करने का कम करता है |
त्वचा के डार्क स्पॉट को दूर करे -
आज आपको यह जानकर हेरानी होगी की संतरे द्वारा हमारे चेहरे के काले धब्बो को दूर करता है और हमारे चहरे को कोमल बनाने का कम भी करता है क्योकि उसमे विटामिन -सी की अच्छी मात्रा होती है और संतरे के छिलके त्वचा से डार्क स्पोर्ट्स वाली जो जगह है वहा हल्का करने का काम करती है |
संतरे के सेवन से पथरी को बढ़ने से रोके -
संतरे में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो की गुर्दे के जो रोग होते है उन्हें हमारे शरीर से दूर करने में हमारी मदद करता है | अगर हम नियमित रूप से सेवन करते है तो हमारे शरीर के यूरिन के मार्ग से सिट्रिक एसिड का उत्सर्जन से पीएच बैलेंस के स्तर में सुधार होता है | और उसके कारण कैल्शियम को शरीर से बहार निकालने में मदद मिलती है और हमारे गुर्दे में पथरी का विकास कम हो जाता है |
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे संतरा -
संतरा हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कारगर होता है क्योकि इसमें मैग्नीशियम व हेस्पेरिडीन होता है जो की नियंत्रित करता है | अगर हो सके तो जिनको ब्लड प्रेशर की समस्या होती है वह संतरे को अपनी डाइट में शामिल करे
संतरे के जूस द्वारा वजन को कम करना -
दर असल देखा जाये तो संतरा के जूस द्वारा हमारे वजन की कम किया जा सकता है | क्योकि संतरे में फाइबर के जैसे पोषक तत्वों से सम्रध मात्रा में होती है और इसके अलावा इसमें केलोरी भी कम मात्रा में होती है जिससे हमारे शरीर के वजन को कम करने में अधिक सहायक माना जाता है और सब की वजह से यह एक प्रकार से खास प्रकार का फल बन जाता है जो की वजन को कम करने में सहायक माना जाता है |
बालो के लिए संतरे के फायदे -
संतरा बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है अर्थात संतरे में कही सारे पोषक तत्व होते है जैसे की - विटामिन -सी , विटामिन - ई , और विटामिन - ए , और आयरन होते है और इन पोषक तत्वों में एंटी - ओक्सिडेंट होते है जो की बालो को पोषण देने का काम करते है | और बालो को जड़ने से भी रोकते है
संतरे द्वारा किडनी से बचाव -
संतरा किडनी को स्अवस्गथ रखने में मदद करता है | और अगर व्यक्ति सुबह नाश्ते में अगर खली पेट एक गिलास सनते का जूस पियेंगे तो इससे किडनी को रोग से बचाया जा सकता है
संतरे द्वारा इम्युनिटी को करे मजबूत -
संतरे में विटामिन -सी और विटामिन -ए पाया जाता है जो की हमारे रक्त में मोजूद सफ़ेद कोशिकाओ के निर्माण को बढ़ावा देता है | और जिससे हमारे इम्यून सिस्टम और भी मजबूत होता है
संतरा एनीमिया में सहायक -
हमने आपको पहले ही बता दिया है संतरे में विटामिन -सी की अच्छी मात्रा होती है और इसके अलावा आयरन की भी संतरे की अच्छी मात्रा होती है | और आयरन की अच्छी मात्रा होने से एनीमिया का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है | दर असल अगर देखा जाये तो संतरे में आयरन की मात्रा कम होती है लेकिन विटामिन -सी की ज्यादा मात्रा होने के कारण विटामिन -सी हमरे शरीर में से आयरन का अवशोषण को बढ़ने में सहायक हो सकता है ऐसें में एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है
संतरे का सेवन करने के नुकसान -
अगर देखा जाये तो अगर किसी चीज के बहुत सारे फायदे होते है तो उसके साथ - साथ उसके कुछ एक नुकसान भी हो सकते है जो की हमारे शरीर के लिए ठीक नही है इसलिए हमें संतरे का सेवन हो या किसी और चीज का सेवन हो हमें उसका सेवन लिमिट में ही करना चाहिए
अगर देखा जाये तो संतरा एसिडिक प्रकृति का होता है जिससे कारण अगर हम उसका सेवन अधिक मात्रा से यह हमारे सीने में जलन उत्तपन कर सकता है |
संतरा हमें दिन में खाना चाहिए अगर हम संतरा को रत में खाते है तो यह नुकसानदायक हो सकता है
हमें जयादा संतरा नही खाना चाहिए क्योकि संतरे में फाइबर मोजूद होते है जो की हमारी पाचन क्रिया को प्रभावित करते है


.jpg)
0 Comments